ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूटी महिला की चेन

ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूटी महिला की चेन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) में पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं वे बेख़ौफ़ होकर दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डरते। बुधवार को पड़ाव थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से दिनदहाड़े एक्टिवा पर जा रही एक महिला से बाइट सवार नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोने की चेन लूट की और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की कांति नगर कॉलोनी के चौराहे पर बुधवार को सरे राह दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया।  जानकारी के मुताबिक सुषमा चंदेल नामक महिला अपने बच्चे को एक्टिवा पर किला गेट से लक्ष्मीबाई कॉलोनी कोचिंग छोड़ने जा रही थीं तभी कांति नगर चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने  महिला को ओवर टेक किया और उनके गले पर झपट्टा मारा, महिला ने विरोध किया तो बाइक पर पीछे पैठे बदमाश ने जेब से कट्टा निकाला और उसे दिखाते हुए चेन लूट ली और फरार हो गए। महिला के मुताबिक उसकी चेन करीब 18 ग्राम की है।

 ये भी पढ़ें – MP School: शिवराज सरकार की नई व्यवस्था, हजारों बच्चों को मिलेगा लाभ

पीड़ित महिला के मुताबिक उसने मदद के लिए आवाज लगाई, चीखी चिल्लाई लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया जबकि चौराहे पर भीड़भाड़ थी गाड़ियां निकल रहीं थी। सूचना के बाद  टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज तलाशे जिसमें लूट की घटना होते हुए दिखाई दी।  उनका कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है , सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – पीछे हटने को तैयार नहीं हड़ताली पटवारी, कमलनाथ ने कहा पूरी कांग्रेस आपके साथ

https://vimeo.com/592209160

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews