इंदौर में रोबोट ने शादी में दिखाया जलवा, जमकर किया डांस

इंदौर में रोबोट ने शादी में दिखाया जलवा, जमकर किया डांस

robot showed its magic: इंदौर में एक शादी में रोबोट ने अपने डांस से सभी को चौंका दिया है। इस अनोखे डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही ऐसा अनोखा मामला अमेरिका में भी सामने आया था जब अमेरिका में एक चैट जीपीटी के साथ एक अद्वितीय शादी की गई थी।

सिर्फ 15 से 20 दिनों में एक डांसिंग रोबोट किया तैयार:

इसी उत्साह भरे माहौल में इंदौर में भी ऐसा ही अनोखा माहौल एक शादी में देखने को मिला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, दरअसल इंफोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वैभव नागौरी ने नए प्रयास के रूप में रोबोट को शादी में शामिल करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी टीम से इस कार्य पर बात करते हुए सिर्फ 15 से 20 दिनों में एक डांसिंग रोबोट तैयार करवाया है।

जमकर किया डांस:

आपको बता दें रोबोट ने हल्दी के फंक्शन में अपनी डांसिंग कला दिखाई। इतना ही नहीं इसे और उनके बनाते हुए इसमें एक स्क्रीन भी लगाई गई थी जिसमें प्री-वेडिंग फोटोशूट दिखाए जा रहे थे। वहीं इससे साफ है कि भारत में भी रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है, जिससे समाज में नई परंपराएं बनती जा रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews