और परिचय पूछने पर डॉक्टर ने दे डाली विधायक को गाली, डॉक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

MP News: रतलाम में एक विवाद सामने आया, जहां विधायक कमलेश्वर डोडियार ने डॉक्टर से उनका परिचय पूछा, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें गालियाँ दीं। यह घटना जिला अस्पताल में हुई, और विधायक ने इसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
MP News

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में हाल ही में जिला अस्पताल में हुए एक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इतना ही नहीं यह कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है, कि विधायक अपने पीएसओ और दो अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे थे, जहां एक मामूली सवाल ने बवाल मचा दिया। विधायक अस्पताल में किसी मरीज को देखने पहुंचे थे। उन्होंने रूम नंबर 8 में जाकर ड्यूटी डॉक्टर के बारे में पूछा, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला कुछ इस तरह है, जब विधायक अस्पताल में अपने बीमार रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे तब विधायक ने खुद भी सर्दी खांसी की इलाज के लिए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से चेकअप कराने का निर्णय लिया। जब उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर के बारे में पूछा तो दोनों के बीच बहस हो गई और आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने विधायक को गाली दी।

गाली गलौच पर हुआ विवाद

जैसा कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक डोडियार डॉक्टर से पूछते हैं, ‘बुला किसको चौकी से बुलाएगा, इस पर डॉक्टर जवाब देते हैं, ‘गार्ड साहब, चौकी से बुलाओ’ इसके बाद विधायक के पीएसओ ने डॉक्टर से सवाल किया कि, ‘आपने गाली क्यों दी’ उस पर डॉक्टर ने कड़ा जवाब दिया कि ‘इलाज कराने आए हो, या फिर दादागिरी दिखाने आए हो?’ साथ ही साथ डॉक्टर यह पूछता हुआ नजर आ रहा हैं कि, ‘तुम में से बीमार कौन है।’

पहचान और पर्ची पर बढ़ा विवाद

इसका जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि, ‘मैं बीमार हूं’ तो डॉक्टर ने पर्ची मांगी। विधायक ने जवाब दिया ‘पहले अपना परिचय बताओ’ इस पर बहस और भी ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद फिर एक बार विधायक के पीएसओ ने पूछा कि ‘आखिर आपने गाली क्यों दी’, पता है कौन है ये, ये विधायक है। डॉक्टर ने जवाब दिया ‘मैं बताऊं मैं कौन हूं’… ‘आप ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ बदतमीजी कर रहे हैं।’

विवाद का शोर सुनकर अस्पताल के प्राइवेट गार्ड और जिला अस्पताल पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत किया। दोनों के बीच हुई इस बहस ने अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया।

विधायक ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस विवाद के बाद विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अगर मामला नहीं सुलझा तो वह एमपी और विधानसभा अध्यक्ष से अपनी बात रखेंगे। साथ ही जरूरत पड़ी तो वह न्यायालय का रुख भी करेंगे। विधायक का कहना था कि वे अस्पताल सामान्य तरीके से पहुंचे थे और उनका व्यवहार किसी भी तरह से असामान्य नहीं था, लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्टर ने बेवजह उनके साथ गाली गलौज की।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews