
Mandu Festival : बहुप्रतीक्षित 5 दिवसीय मांडू उत्सव का उद्घाटन किया गया। बता दें इस उद्घाटन समारोह में प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, क्षेत्रीय सांसद छतरसिंह दरबार उपस्थित थे लेकिन आज पहले ही दिन यह उत्सव विवादों में घिर गया। दरअसल, मांडू उत्सव का आयोजन करने वाली इवेंट कंपनी की लापरवाही एवं अनुभवहीनता यह आयोजन विवादों की भेंट चढ गया। खास बात यह रही कि आयोजन में अतिथि के बतौर प्रदेष के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव और जिले के सारे विधायकों को आमंत्रित किया था किन्तु कोई भी नहीं पहुंचा। कार्यक्रम में नाम मात्र के लोग पहुंचे थे।आइए जानते हैं पूरा मामला…
मंत्री उषा ठाकुर ने की बातचीत
समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि आयोजन को लेकर काफी सारी शिकायत प्राप्त हुई है। उसका समाधान शीघ्र ही किया जाएगा और आयोजन कंपनी को मैंने डांट भी लगाई है। नगर परिषद के अध्यक्ष, सभी पार्षद और सभी साथियों से मेरी बातचीत हुई है। उन्होंने जो भी आपत्तियां दर्ज करवाई है सब का समाधान होगा। इवेंट कंपनी को अभी मैंने डाट लगाई। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह उनकी मजबुरी थी कि उनको 6 दिन पहले काम दिया। इसलिए अब मैं विभाग में भी सुनिश्चित करूंगी कि कोई भी इवेंट कंपनी को काम 6 माह पहले दें। जिससे ऐसी परेशानी ना हो।
[dgv_vimeo_video id=”787275639″]
आगे उन्होंने बताया कि मांडू का स्वरूप यही है कि स्थानीय और पूरे प्रदेश के व्यंजन, गायन, वाद की कला के कलाकारों को मौका मिले। जिसके भावों को इसमें समाहित करके पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”787275938″]
धार से मो अल्ताफ़ की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

