Indore Crime News : पति ने की पत्नी की हत्या, खुद फांसी पर झूला, 4 साल पहले ही हुई थी शादी

indore crime news

Indore Crime News : इंदौर में क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराध को रोकने के लिए पुलिस भी काफी ज्यादा कोशिश कर रही है, लेकिन उसके बाद भी लोग अपराध करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई अपराध का मामला सुनने को मिल रहा है। अभी हाल ही में इंदौर से एक क्राइम की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक मिस्त्री ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद वह खुद फांसी पर झूल गया।

जी हां, यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार के दिन शाम को अरंडिया गांव में घटित हुई है। यहां एक मिस्त्री जो मूल रूप से शिवपुरी का रहने वाला है उसने सब्जी काटने के चाकू से अपनी पत्नी की पहले हत्या की उसके बाद खुद पंखे पर फंदा बांधकर झूल गया। इस मामले की सूचना जब पुलिस को लगी तो मौके पर टीम ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान पुलिस ने देखा कि महिला के गले से खून बह रहा था और युवक फांसी पर लटका हुआ था। मृतक युवक का नाम सुनील और उसकी पत्नी का नाम ममता जिनकी उम्र 27 साल थी।

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो यह अनुमान लगाया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी का गला सब्जी काटने वाले चाकू से काट दिया। उसके बाद वह खुद फांसी पर लटक गया। मौके से पुलिस ने चाकू, मोबाइल जब्त किया है। चाकू पर खून के निशान लगे हुए हैं। पुलिस ने जब इस मामले को लेकर जांच की तो यह बात सामने आई कि 4 साल पहले ही सुनील और ममता की शादी हुई थी। सुनील मिस्त्री का काम करता था। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी पुलिस आसपास वालों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews