सड़कों पर उतरे इंदौर के मौरोद ज्ञानोदय स्कूल के बच्चे, इस बात से हैं नाराज

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के मौरोद ज्ञानोदय स्कूल के बच्चे सड़क पर मोर्चा लेकर निकल पड़े हैं। बताया जा रहा है कि वह पैदल मोर्चा लेकर खंडवा रोड से कलेक्टर कार्यालय की ओर जा रहे हैं। दरअसल, वह सभी बच्चे स्कूल की अव्यवस्थाओं की वजह से काफी ज्यादा आक्रोशित है। इसी वजह से सभी सड़कों पर उतर आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन ही इस स्कूल के छात्रावास का एक छात्र स्कूल की तीसरी मंदिर से गिरकर घायल हो गया। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन ने उस छात्र को प्राथमिक उपचार देने में भी लापरवाही बरती जिसकी वजह से छात्रों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। इसी के चलते सभी छात्र छात्राओं द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इसको लेकर एक छात्र द्वारा बताया गया है कि स्कूल में जमकर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। भोजन भी ठीक नहीं दिया जाता है।

इतना ही नहीं पढ़ने वाले बच्चों के लिए कोई व्यवस्था स्कूल में मौजूद नहीं है। सरकार जो फंड देती है उसका भी इस्तेमाल स्कूल में नहीं किया जाता है सभी निजी काम में कर लिया जाता है। इसी लिए आज सभी छात्र छात्राएं अपर कलेक्टर राजेश राठौर छात्रों के पास पहुंच गए हैं। सभी छात्र मांग पूरी करने के लिए बारिश में भीगते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ बढ़ते जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews