
इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (indore) जिले की महू (mahu) तहसील के भीड़ भरे बाजार (market) में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर आज सुबह अचानक आग (fire) लग गई। मिली जानकारी के अनुसार महू के घने रहवासी क्षेत्र (residential area) में पुराने जमाने के मकान बने हुए है उन्ही मकानों में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की किसी को होश ही नहीं रहा। जब राहगीरों (passer-by) ने इसकी जानकारी दी तब पहली मंजिल में रहने वाले लोगों ने अपने सामान को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया और इसके बाद वो मौके से निकलने लगे। बताया जा रहा है मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक मोबाइल शॉप संचालित की जाती है और दुकान संचालक को भी आगजनी की जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें… MPPSC: अभ्यर्थियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, HC को दिए ये आदेश
दरअसल, घने रहवासी व व्यावसायिक क्षेत्र मेन स्ट्रीट स्थित जमजम मोबाइल गैलरी के मकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची महू फायर ब्रिगेड की टीम ने भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। आगजनी की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इधर, छावनी परिषद के अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेन स्ट्रीट में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है। उन्होंने बताया जिस मकान में आग लगी वो लकड़ी का बना हुआ है इसलिए आग तेजी से फैल गई। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां लगी। फिलहाल, आग किस वजह से लगी और कितना नुकसान हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
Indore News: मेन स्ट्रीट महू में एक घर में लगी भीषण आग, भीड़ ने रहवासियों को आवाज देकर चेताया pic.twitter.com/t6JhLwuSjb
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) March 20, 2021
CTO और डिजिटल हेड

