Indore News : करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका आरोपी सतना से गिरफ्तार

Indore News : करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका आरोपी सतना से गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक एडवाइजरी फर्म के संचालक को इंदौर पुलिस की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम ने सतना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने मध्यप्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में धोखाधड़ी की है । इंदौर पुलिस इससे कड़ी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें – इंदौर की IT कंपनियों के रवैए से नाखुश सीएम शिवराज, कहा- “टीसीएस और इंफोसिस ने जमीन तो खूब ले ली, पर रोजगार बहुत कम दिया”

जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहित मंगनानी ने कुछ वर्ष पहले वेल्थ आईटी ग्लोबल एडवाइजरी फर्म खोली थी। सेबी से बिना रजिस्ट्रेशन करवाए ये एडवाइजरी कंपनी संचालित कर रहा था। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी कई शिकायतें पुलिस के पास आ रही थी। आरोपी के खिलाफ विजय नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि जम्मू कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी धोखाधड़ी की है।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड: वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद ले रहे पुष्कर सिंह धामी, शाम को लेंगे शपथ

एस. पी.आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपी बेहद ही शातिराना अंदाज में लोगो को फंसाकर निवेश के लिए उकसाता था।  बता दे कि पुलिस को मिल रही शिकायतों के बाद आरोपी को इंदौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सतना से गिरफ्तार किया जिससे और भी कई मामलों में पूछताछ की जा रही है।

 ये भी पढ़ें – Bhopal News: इस लेडी सिंघम की पुलिस ने की घेराबंदी, वर्दी पहनकर दिखाती थी रौब, ये है मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews