इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत में पहली बार वेटिंग, दिवाली से पहले बुक हुई सीटें

Vande Bharat train

Vande Bharat Train : इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में दिवाली से पहले पहली बार वेटिंग देखने को मिली है। दरअसल अब तक वंदे भारत का किराया ज्यादा होने की वजह से लोग उसमें ज्यादा सफर नहीं कर रहे हैं। लेकिन त्योहार के समय में सभी ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट काफी ज्यादा होती है इस वजह से लोगों ने पहले से ही वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग करवा ली है। पहली बार दिवाली के एक दिन पहले इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में वेटिंग देखने को मिली है।

इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार वेटिंग

जानकारी के मुताबिक, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के मुताबिक, नागपुर के लिए इंदौर से जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की एसी चेयरकार कोच के लिए वेटिंग 14 से ऊपर जा चुकी हैं। ये 11 नवंबर के लिए है। इसके अलावा दूसरे कोच में भी अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि क्जीक्यूटिव चेयरकार में अभी 26 सीटें बची है तो आठ कोच से चलने वाली ट्रेन में कुल 530 सीटें बाकि है।

इतना ही नहीं अभी से ही लोगों ने 10 नवंबर के लिए भी सीट्स बुक करवा ली है। ट्रेन की अधिकतर सीट फुल हो चुकी हैं। सिर्फ अभी 10 नवंबर के लिए एसी चेयरकार के कोच में 49 और एक्जीक्यूटिव चेयरकार के कोच में 29 सीटें बची है। बाकि सभी पहले से बुक की जा चुकी हैं। वहीं 9 नवंबर के लिए थोड़ी ज्यादा सीटें बची है अभी 10 दिन बाकि है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सीटें भी जल्द बुक हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews