Pravasi Bhartiya Sammelan के लिए ऐसे होगी इंदौर की साज-सज्जा, प्रमुख मंदिरों को किया जाएगा जगमग

Indore, mp tourism

Pravasi Bhartiya Sammelan : प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन से पहले इंदौर शहर को जमा किया जा रहा है। ऐसे में शहर के चौराहों, इमारतों और बाजारों के साथ बीआरटीएस पर जोरदार विद्युत सज्जा कर इसे जगमग करने की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। खास बात यह है कि एयरपोर्ट से लेकर ब्रिलिएंट कन्वेंशन तक के रास्ते को विद्युत सज्जा के साथ जगमग किया जाएगा।

प्रमुख मंदिरों पर होगी विशेष विद्युत सज्जा – 

इतना ही नहीं राजवाड़ा और कृष्णपुरा क्षत्रियों के साथ गांधी हॉल और इंदौर में खाद धरोहरों को भी सजाया जाएगा। वहीं सुपर कॉरिडोर पर फैक्ट्रियों पर भी जगमगाती लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा इंदौर के प्रमुख मंदिरों पर भी विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी। ऐसे में खजराना मंदिर, रणजीत हनुमान के साथ बड़े मंदिरों को सजाया जाएगा।

बीआरटीएस पर एलइडी लाइट लगाई जाएगी – 

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के बीआरटीएस पर भी नगर निगम द्वारा पुराने मेटल एलाइड और सोडियम लैम्प को बदलकर एलइडी लाइट लगाई जा रही है। ऐसे में देवास नाका से राजीव गांधी चौराहे और कारिडोर पर मिक्स लेन व सर्विस लेन पर लाइट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 30 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा किया जाना है।

पुराने पोल को बदल कर लगाए जाएंगे नए पोल –

इसलिए इसमें तेजी लाइ जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी नगर निगम द्वारा बापट चौराहे से ब्रिलियंट तक सेंट्रल लाइट की पुराने पोल को बदल कर नए पोल लगाए जाएंगे। ऐसे में विद्युत पोल लगाने के लिए फाउंडेशन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। शहर में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजन के दौरान पेड़ पौधों पर अंबर रंग की लाइट से रोशनी होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews