Indore Accident : एयरपोर्ट रोड पर सफाई करवा रहे दारोगा की मौत, सिटी बस ने कुचला

MP News, accident

Indore Accident : इंदौर में सड़क हादसे के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी के एक्सीडेंट की खबर सुनने को मिल रही है। अभी हाल ही में एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम जोन 16 के वार्ड 14 में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के दारोगा को सिटी बस ने कुचल दिया। दरअसल, वह एयरपोर्ट रोड पर गुरुवार के दिन सड़क किनारे सफाई करवा रहे थे। ऐसे में सिटी बस ने उनको अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। दरोगा का नाम शिवजीत शिंदे उम्र 53 साल था। वह कुलकर्णी का भट्टा में रहते थे।

गुरुवार के दिन एरोड्रम थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में सफाई का कार्य करवाया जा रहा था। ये काम मीड फ्लाइट रेस्टोरेंट के सामने शाम 6.30 बजे चल रहा था। तभी तेज रफ़्तार सिटी बस आई और उसने दरोगा को कुचल दिया। अपनी जान बचाने के लिए दरोगा डिवाइडर से कूद नहीं पाए क्योंकि उनका वजन ज्यादा था। हालांकि सफाई कर रहे एक कर्मचारी ने अपनी जान डिवाइडर कूद कर ही बचाई नहीं तो उसकी भी मौत हो जाती। सिटी बस चालक की तलाश की जा रही है। मौत के बाद जैसे ही इस हादसे ही खबर पुलिस को लगी तो टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सफाईकर्मी ने बताया –

indore accident

इस हादसे को लेकर वहां काम कर रहे सफाईकर्मी ने बताया कि डिवाइडर के पास पन्नी पड़ी हुई थी। उस पन्नी को उठाने के लिए दरोगा ने मुझसे कहा था तो मैं वो उठाने के लिए गया था। लेकिन तब ही अचानक एक तेज रफ़्तार सिटी बस आ गई। मैं अपनी जान बचाने के लिए डिवाइडर से कूद कर उस पार हो गया लेकिन दरोगा का वजन ज्यादा होने की वजह से वह अपनी जान नहीं बचा पाए। ये घटना शाम 6.30 पर हुई। अगर मैं डिवाइडर से नहीं कूदता तो मैं ही सिटी बस की चपेट में आ जाता। बस ड्राइवर और कंडक्टर बस खड़ी कर मौके से फरार हो गए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews