Itarsi News: अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार और एसडीएम में झड़प, बात गिरफ्तारी तक पहुंची

itarsi

इटारसी, राहुल अग्रवाल। विगत पांच माह से अतिक्रमण (encroachment) और मास्क (mask) पहनने के लिए लोगों को जागरूक (aware) करने का अभियान (campaign) चल रहा है। पर न व्यापारी (traders) मास्क पहन रहे हैं न अतिक्रमण हटाया जा रहा है। केवल जब कार्यवाही होती है तभी तक व्यापारी दुकान हद में रखता है। अधिकारियों के जाने पर बाजार वैसा ही अव्यवस्थित हो जाता है।

आज 11 बजे सायरन बजाने के बाद मास्क चेकिंग अभियान प्रारम्भ हुआ इसके बाद एसडीएम की ओर से पुलिस बल बाजार से अतिक्रमण हटाता हुआ भारत टॉकीज रोड पर पहुंचा। यहां इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक द्वारा रोड पर कूलर रख व्यापार किया जा रहा था। इतना ही नहीं दुकानदारों ने मास्क तक नहीं लगाया था। जिसपे एसडीएम ने आपत्ति जताई और समान अंदर रखने को कहा। इस पर उक्त दुकानदार ने मास्क पहनने से इनकार कर दिया साथ ही एसडीएम से अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें… Bhopal News: भोपाल कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन, अब रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू

मामला यहां थमा नहीं बल्कि जब पुलिस व्यापारी को थाने ले जाने लगी तो व्यापारी अशरफ ने एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी का हाथ पकड़ कर उन्हें धक्का दिया। उक्त घटना का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया । परसो भी एसडीएम व पुलिस विभाग के एसडीओपी द्वारा जब एक बेकरी दुकान का अतिक्रमण सख्ती से हटाया गया तो उक्त दुकानदार ने इसकी शिकायत विधायक से कर दी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews