Jabalpur Crime News: प्रगति मोटर्स के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। प्रगति मोटर्स (pragati motors) के संचालक रवि साहू के खिलाफ धोखाधड़ी (fraud) की शिकायत दर्ज थी। शिकायत कर्ता राकेश तिवारी निवासी लीगल डिपार्टमेंट हेड श्रीराम फायनेंस कारपोरेशन प्रा. लि. ने थाना मझगवां में लिखित शिकायत दी कि रवि साहू ने नकद देकर वाहन खरीदने के बाद 10 वाहनों का फायनेंस फर्जी तरीके से दिखाकर धोखाधड़ी की है। आरोप है कि रवि साहू ने ग्राहकों से 2 लाख 97हजार 805 रुपए की किश्त वसूली लेकिन कंपनी के खाते में जमा नहीं की। इसी के साथ कई ग्राहकों (customers) के दस्तावेजों (documents) का भी गलत उपयोग किया और फर्जी लोन (fake loan) भी पास करवाया।

यह भी पढ़ें… Indore News: गर्मी शुरू होते ही आगजनी की घटनाओं का आगाज, दो स्थानों पर लगी आग लाखों का माल हुआ खाक

राकेश तिवारी की शिकायत पर पुलिस (police) ने पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने जाना कि राकेश तिवारी द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं । पुलिस के मुताबिक रवि साहू संचालक प्रगति हाण्डा मोटर्स एजंसी, निवासी गांव छतरपुर, पनागर करीब 42 लाख3 39 हजार 557 रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी है। पुलिस ने धारा 420, 409, 467, 468, 471 के तहत रवि साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रवि साहू को हिरासत में ले लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews