Jabalpur News: 50 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधे पर लगाए स्टार

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। लंबे अरसे से पदोन्नति (promotion) का इंतजार कर रहे उप निरीक्षकों (sub-inspectors) को मप्र शासन (MP governance) द्वारा दी गई पदोन्नति की सौगात ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। पुलिस कंट्रोल रूम (police control room) में आज पुलिस अधीक्षक (police inspector) सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक बने करीब 50 उपनिरीक्षको के कंधों पर तीसरा सितारा लगाया। जिसके बाद उनकी खुशी देखने लायक थी।

इस अवसर पर एसपी बहुगुणा ने कहा पदोन्नति होने के बाद सभी कार्यवाहक बने नरीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की अब आपकी जवाबदेही बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप पूर्व की भांति नई जवाबदेही का भी पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें… Rajgarh News : लापरवाही की तस्वीर आई सामने, धारा 144 के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

एसपी बहुगुणा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी को पूरी सजगता व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, वर्तमान समय में यदि आप संवेदनशील रहकर कोई भी कार्य करेंगे तो आपको कहीं भी पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर एएसपी शिवेन्द्र सिंह बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews