Jabalpur News: तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहे युवकों के साथ हुआ हादसा, दो की मौके पर ही मौत

jabalpur, road accident

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के ग्वारीघाट में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) में जहां दो किशोरों की मौके पर ही मौत (death) हो गई तो वहीं दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज (medical college) में भर्ती किया गया है, बताया जा रहा है कि चारों किशोर अपने साथियों के साथ बर्थडे पार्टी (birthday party) मनाने के लिए ग्वारीघाट तरफ जा रहे थे तभी आस्था नगर के पास हुए सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बर्थडे मनाने जा रहे नाबालिग किशोरों के कुछ साथी आगे चले गए थे। दो मोटरसाइकिल पर सवार चार किशोर पीछे रह गए थे, आस्था नगर पहुंचते ही चारों किशोरों में रेसिंग की शर्त लगी और फिर दोनों ही मोटरसाइकिल पर सवार चारों साथियों ने एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। जैसे ही आस्था नगर के पास मोटरसाइकिल पहुंची वैसे ही तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित दोनो मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई, इस घटना में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य किशोरों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें… MP: 12वीं की 4 छात्राएं समेत 5 कोरोना पॉजिटिव, दे रही थी प्रैक्टिकल परीक्षा, छात्रों में हड़कंप

देखा जा रहा है कि जबलपुर शहर के डुमना एयरपोर्ट, ग्वारीघाट और रामपुर जलपरी के पास नाबालिगों के द्वारा तेज रफ्तार से बाइक जाने का क्रेज बढ़ा है इतना ही नहीं नाबालिग किशोर एक दूसरे से तेज रफ्तार में रेसिंग भी करते हैं आमतौर पर रात होते ही रेसिंग बाइक में सवार होकर यह किशोर इन सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए देखे जा सकते हैं

ग्वारीघाट थाना के आस्था नगर में हुई घटना के बाद से क्षेत्र में गमगीन माहौल है, इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल का कहना है कि ऐसे किशोर जो कि तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं उनके परिजनों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को बाइक देते समय यह ध्यान रखें कि बच्चे तेज रफ्तार बाइक ना चलाएं फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews