Jabalpur News: सड़क पर मलबा रखकर बन रही थी बिल्डिंग, नगर निगम अमला ले गया ईट-रेत, सीमेंट

jabalpur municipal corporation

जबलपुर, संदीप कुमार। नगर निगम (municipal corporation) ने आज धनवंतरी नगर महाराणा प्रताप वार्ड में अनूठी कार्रवाई की, यहां एक रहवासी के मकान में लेंटर पड़ रहा था और अधिकारी रेत-गिट्टी ही उठाकर ले गए। न.नि. ने मकान के सामने अवैध (illegal) रुप से रखी हुई कई डम्पर रेत, गिट्टी को जब्त कर कई मकान मालिकों (landlords) पर जुर्माना लगाया।

जैसे ही न.नि. दस्ता दल-बल के साथ कॉलोनी पहुंचा, रहवासियों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लेकिन मौके पर दल-बल के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया, कार्रवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि रहवासियों ने अपने मकान बनाने के लिए गार्डनों पर भी कब्जा कर अवैध रुप से रेत, गिट्टी आदि मटेरियल वर्षों से रखा था, जिससे कॉलोनी की साफ-सफाई और सुन्दरता को ग्रहण लग गया था। इतना ही नहीं लोगों को आवागमन में भी अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसके बाद हुईं अनेकों शिकायतों के चलते आज शनिवार को न.नि. ने उपयुक्त वेद प्रकाश और अतिक्रमण दस्ते व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें… नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कम्युनिस्ट एवं TMC ने बंगाल को कंगाल कर दिया

जानकारी अनुसार धनवंतरी नगर महाराणा प्रताप वार्ड से नगर निगम को अनेकों शिकायत पूर्व में प्राप्त हुईं थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए आज न.नि. असिस्टेंट कमिश्नर वेद प्रकाश की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्यवाही के दौरान दल-बल के द्वारा जब रहवासियों ने अपने मकान बनाने के लिए रखा मटेरियल जब्त होते देखा तो वह उखड़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद न.नि. असिस्टेंट कमिश्नर से बात करने के बाद सबके ताजिया ठंठे पड़ गए। मौके पर अनेक रहवासियों पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की गई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews