Jabalpur news: सेंट्रल GST टीम ने रेत ठेकेदार के कार्यालय पर मारा छापा, इस तरह करता था टैक्स की चोरी

Jabalpur news: सेंट्रल GST टीम ने रेत ठेकेदार के कार्यालय पर मारा छापा, इस तरह करता था टैक्स की चोरी

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी की इंटेलीजेंस टीम (GST Intelligence team) ने बीती रात टैक्स (Tax) चोरी के मामले में रेत ठेकेदार के कार्यालयों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने राइट टाउन और शताब्दीपुरम स्थित कार्यालयों में टी.पी सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई में ठेकेदार के कार्यालय में रखे कम्प्यूटर हार्ड डिस्क सहित कई अन्य दस्तावेजों को भी जीएसटी की टीम ने बरामद किए है।

ये भी देखें- Sehore news: बिजली कंपनी करोड़ों रुपए वसूलने में जुटी, बिजली बिल न भरने वालों के काटे जा रहे कनेक्शन

जानकारी के मुताबिक अभी तक कि जाँच में करीब डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार रेत ठेकेदार के पास से मिली कम्प्यूटर व हार्ड डिस्क सहित अन्य दस्तावेजों का विभाग ऑनलाइन मिलान कर रहा है। आपको बता दें रेत ठेकेदार ने मार्च तक रेत रॉयल्टी पर 18 प्रतिशत जीएसटी चुकाई लेकिन अप्रैल से इसे 5 प्रतिशत कर दिया।

ये भी देखें- EPFO: कर्मचारी 1 सितंबर से पहले निपटा लें ये जरुरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

जानकारी के अनुसार आराध्या लॉजिस्टिक ग्रुप ने जबलपुर जिले की 40 से अधिक खदानें पांच सालों के लिए ले रखी हैं। इन खदानों के एवज में उससे 33 करोड़ रुपए सरकार ने लिए थे। वहीं अब इंटेलीजेंस की टीम ने ग्रुप को जीएसटी की राशि चुकाने का फरमान सुनाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews