Jabalpur news: धर्मशाला के नाम पर बन रहे मकान पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Jabalpur news: धर्मशाला के नाम पर बन रहे मकान पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

जबलपुर, संदीप कुमार। विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट के सरस्वती घाट में धर्मशाला की आड़ में बन रहे डयूपलेक्स को आज जिला प्रशासन ने जमीदोज कर दिया। बताया जा रहा है यह निर्माण सरकारी जमीन पर आमजन के लिए धर्मशाला बनाए जाने की आड़ में चल रहा था। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें- पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था रियल स्टेट कारोबारी, मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरस्वती घाट के पास विजय सिंह ठाकुर नामक व्यक्ति धर्मशाला के नाम पर ड्यूपलेक्स मकान बना रहे थे। सरकारी जमीन होने के बावजूद विजय सिंह ने इसकी अनुमति नहीं ली थी और जमीन पर 80 साल का कब्जा दिखाकर निर्माण कर रहे थे। वहीं जिला प्रशासन की कार्रवाई का विजय सिंह ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने अपनी कार्रवाई करते हुए निर्माण ड्युपलेक्स को जमींदोज कर दिया।

ये भी देखें- अंतरिक्ष में सीसीटीवी लगाने का ISRO का मिशन फेल, तकनीकी खामी बनी कारण

मामले पर विजय सिंह ने सरपंच की सहमति और पूर्ण दस्तावेज होना बताया। इसके अलावा उसने जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को एक पत्र लिखकर इस मामले में खुदको बेकसूर बताया। मामले पर विजय सिंह का कहना है कि वहां आमजनों के लिए धार्मिक धर्मशाला बनाया रहा था और इसके पहले उसने सरपंच की सहमति भी ली थी। उसने जमीन से संबंधित पूर्ण दस्तावेज होना बताया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews