Jabalpur News: होली के दिन मामूली बात पर युवती को कर दिया लहूलहान, वीडियो वायरल

jabalpur violence

जबलपुर,संदीप कुमार। होली (holi) के दिन जब पूरा देश रंगों में सरोबर था तो उस दिन संस्करधानी जबलपुर (jabalpur) में एक युवती के साथ खून (blood) की होली खेली जा रही थी। जबलपुर शहर के बीचों बीच मामूली बात पर इलाकों के ही कुछ युवकों ने एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की। युवती के साथ हुई मारपीट (beating) का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर अब वायरल (viral) भी हो रहा है। इधर घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

दरअसल लार्डगंज में होली के दिन पड़ोसियों द्वारा एक युवती को बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में युवती को आंख- नाक और सर पर गंभीर चोटें पहुंची। मारपीट करने के बाद जहां हमलावर फरार हो गए तो वहीं युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जब घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तब पूरा मामला सामने आया।

होली के दिन आखिर ऐसा हुआ क्या
लार्डगंज थाना अंतर्गत रवि कुरील नामक शिकायतकर्ता ने थाने में बताया कि वह संजय नगर यादव कॉलोनी का रहने वाला है। वह MR-4 रोड पर एक चाय की दुकान चलाता है। 29 मार्च को 1:45 बजे दोपहर में पड़ोस में रहने वाला विनय चक्रवर्ती अपने दोस्त सुधीर विश्वकर्मा, विशाल प्रजापति, रवि शर्मा को बुलाकर होली खेल रहा था और वे सभी मिलकर लगातार गाली गलौज कर रहे थे। जब गाली गलौज करने से मना किया गया और तो चारों एक साथ गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। घायल लड़की प्रांजल ने गाली देने से मना किया तो सुधीर विश्वकर्मा डंडा चलाने लगा जिससे कि प्रांजल को दाएं तरफ माथे में सिर मे चोट आ गई। लगातार खून बहने लगा। कुछ लोगों ने जब बीच बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें… Vaccination: कल से 45 से अधिक उम्र वालों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

बेरहमी से युवती के साथ मारपीट करने वाले सभी चारों आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ताज्जुब की बात तो ये है कि सभी चारों आरोपी नामजद है उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है। बाहरहाल जिस तरह से युवती के साथ आरोपियों ने मारपीट की है वह कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है इधर युवती के साथ हुई मारपीट के बाद अब स्थानीय लोगों में भी पुलिस के खिलाफ आक्रोश उमड़ रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews