Jabalpur News: पुलिस ने खिलाई मिठाई, बच्चों ने मुस्कुरा कर कहा थैंक्स, बिना मास्क वालों को बांटा मास्क

jabalpur, police, holi

जबलपुर, संदीप कुमार। आम तौर पर पुलिस (police) का चेहरा आमजन की नजरो में ख़ौफ़ (terror) वाला होता है, पुलिस नियम-कानून तोड़ने वालों का न सिर्फ चालान करती है बल्कि कई बार तो पिटाई (beating) भी कर देती है पर इस सबसे दूर आज कोरोना काल (corona phase) में होली (holi) मानने के लिए घरों से बाहर घूम रहे लोगों को न सिर्फ पुलिस ने घर पर रहने की अपील की साथ ही उन्हें मिठाई (sweets) भी खिलाई।

कोरोना काल मे होली का त्यौहार मनाने बच्चों के साथ बाहर निकलने वालों का आज जबलपुर पुलिस ने चालान नहीं किया। बल्कि उनके सामने गांधीगिरी का पालन करते हुए अपील की। और मिठाई बांटकर निवेदन किया कि बच्चों के साथ घर पर ही रहें, बाहर न निकलें इतना ही नहीं पुलिस ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई जिसके बदले बच्चो ने मुस्करा कर उन्हें थैंक्स कहा

हमेशा से ही बच्चो के मन में पुलिस के लिए ख़ौफ़ बना रहता है कि पुलिस लोगो को पकड़ कर मारती है और फिर उन्हें जेल में बंद कर देती है। होली पर्व के दौरान जबलपुर पुलिस ने आज बच्चों को अपने हाथों से मिठाई और टॉफी खिलाकर उनसे हाथ मिलाया और बातें भी की। इस मौके पर सीएसपी आर.डी भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के मन से पुलिस का ख़ौफ़ निकालना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें… होली के रंगों को फीका करते Corona के आंकड़े, पिछले अक्टूबर के बाद केस 68 हजार पार

जबलपुर पुलिस ने मास्क न पहनने वालों का आज चालान नहीं काटा बल्कि उन्हें खुद मास्क बांटे। पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना को देखते हुए लोग अपने घरों में रहते हुए होली खेलें, साथ ही निवेदन किया है कि अगर होली खेलते भी हैं तो दूरियां बनाकर इस त्यौहार का आनंद लें।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews