दिवाली पर जबलपुर में आतिशबाजी पर प्रतिबंध, सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया निर्णय

हाल ही में आयुध निर्माणी खमरिया में हुए विस्फोट के बाद इस अलर्ट को जारी किया गया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा है कि दिवाली पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टालने के लिए ये निर्णय लिया है।
Choti Diwali

Jabalpur News : आज पूरे देश भर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर तरफ लोगों ने घरों को फूलों से सजा दिया है, बच्चे अतिशबाजी कर रहे हैं। यह दिन हर किसी के लिए बेहद खास और बड़ा होता है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे जीवन में चल रही सारी समस्याएं खासकर धन से जुड़ी मुश्किलें दूर हो जाती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। बाजारें लाइटों और दीपों से जगमगाती रहती है।

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने दिवाली के समय आतिशबाजी से होने वाले हादसों को रोकने के लिए 4 केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों और इंडियन ऑयल डिपो के आसपास इसपर प्रतिबंध लगाया है।

इन जगहों पर प्रतिबंध

आदेश के अनुसार, आयुध निर्माणी खमरिया, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर, ग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर और जीआईएफ फैक्ट्री से 2 किलोमीटर की दूरी पर आतिशबाजी नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा, शाहपुरा के पास स्थित इंडियन ऑयल डिपो के आसपास भी आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है।

सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया निर्णय

दरअसल, हाल ही में आयुध निर्माणी खमरिया में हुए विस्फोट के बाद इस अलर्ट को जारी किया गया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा है कि दिवाली पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टालने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। जिले के शाहपुरा भिटोनि में स्थित एलपीजी फिलिंग स्टेशन तथा पेट्रोलियम के पास 2 किलोमीटर की परिधि के अंदर और जिले के भीतर पेट्रोलियम पदार्थ सहित एलजी भंडारण, संग्रहण समेत आयुध निर्माणी डिपो के आसपास आतिशबाजी ना की जाए।

संदीप कुमार, जबलपुर
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews