
जबलपुर, संदीप कुमार। सहारा इंडिया कंपनी (Sahara India Company) के प्रमुख सुब्रत राय (Subrata Roy) के खिलाफ आज जबलपुर (Jabalpur) में निवेशकों का गुस्सा उमड़ पड़ा। जिसके बाद अब इन निवेशकों का साथ कांग्रेस (Congress) ने देने की ठान ली है। जबलपुर में आज सैकड़ो सहारा एजेंटों ने रसल चौक से पैदल रैली निकाली और एस.पी ऑफिस जाकर घेराव किया साथ ही ज्ञापन सौंपा।
https://vimeo.com/611573398
यह भी पढ़ें…VIDEO : फिल्मी एक्शन में दो बाघों की खतरनाक लड़ाई, जोरदार दहाड़ सुनकर आप भी सहम जाएंगे
700 करोड़ रु लेकर भाग गई सहारा
जबलपुर में ऐसे सैकड़ों एजेंट है जिन्होंने सहारा में अपने रु के अलावा निवेशकों की भी पूंजी लगाई थी और उसे सहारा कंपनी (Sahara Company) लेकर भाग गई। बताया जा रहा है सिर्फ जबलपुर में 700 करोड़ रु का निवेश हुआ है, एजेंट नीता गुप्ता बताती है कि हमारे साथ साथ जिन्होंने सहारा कंपनी में अपना पैसा निवेश किया था वो भी परेशान है। कई बार तो ऐसा हुआ है कि जिनका पैसा सहारा में एजेंटों के माध्यम से कंपनी में जमा करवाया गया था वो घर आकर धमकी देते है।
https://vimeo.com/611569257
सहारा ने तोड़ा है हमारा विस्वास
सुब्रत राय सहारा की कंपनी जिस पर देश भर के लोगो ने भरोसा जताते हुए अपनी जमा पूंजी लगा दी थी, पर जब रु वापस देने की बारी आई तो कंपनी ने सैकड़ो-हजारो लोगो के रु लेकर चपन्त हो गई। निवेशकों ने आरोप लगाया है कि सहारा कंपनी ने बड़े बड़े दावे करते हुए कहा था कि उनके रु का ब्याज भी देंगे पर अब हालात ये बन रहे है कि उनको मूलधन तक नही मिल पा रहा है,आज सहारा कंपनी जिसे की सरकार ने लायसेंस दिया था उसने जमा पूंजी हड़प कर भरोसा तोड़ा है।
कांग्रेस देंगी निवेशकों का साथ
सुब्रतो राय सहारा के खिलाफ अब एजेंटों के साथ साथ कांग्रेस भी उतर आई है। आज सैकड़ो निवेशकों के साथ कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना-प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता सड़क पर उतरे और सहारा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि सहारा वो कंपनी है जिसे की सरकार ने पूंजी जमा करने का लाइसेंस दिया था।
https://vimeo.com/611568211
एजेंटों को मिल रही है धमकी
सहारा कंपनी पर भरोसा कर के एजेंटों ने हजारो लोगो का पैसा जमा करवाया था। वहीं अब जबकि लोगो का पैसा नही मिल रहा है तो वह लोग एजेंटों को गुंडे और पुलिस की धमकी दे रहे है। ऐसे में एजेंटो का परिवार आज दहशत में है। इधर कांग्रेस की शिकायत पर जबलपुर एसपी ने भरोसा दिया है कि किसी भी निवेशक य एजेंट का अगर किसी भी प्रकार की शिकायत है तो वह ASP गोपाल खांडेल को सूचना दे सकता है।
