कोरोना अलर्ट : आईएएस सहित एक और महिला अधिकारी कोविड पाजिटिव !

mp corona update today 22-2-2022

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर कोरोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। और इस बार मामला चौकाने वाला भी है। वेक्सीनेशन के बावजूद शहर की दो प्रमुख महिला अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। एक अधिकारी 27 अक्टूबर को पॉजिटिव आई वही दूसरी की रिपोर्ट मंगलवार शाम को पॉज़िटिव आई।

MP Board : 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित, फरवरी में इस डेट से होंगी शुरू

इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासनिक वर्ग चिंता में पड़ गया है क्योंकि दोनों अधिकारी लगातार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक ले रही थी। हालांकि लापरवाही भी सामनें आई है कि इन दोनों में एक अधिकारी के परिवार में पॉजिटिव मरीज होने के बावजूद वह सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में शहर का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। सरकारी अस्पताल में जांच के बाद इनकी रिपोर्ट जारी की है जो पॉजिटिव है। फिलहाल अब सभी के लिए यह चेतावनी है कि एक बार फिर सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews