जबलपुर : करोड़पति ARTO और उसकी क्लर्क पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, हो सकती है जल्द निलंबन की कार्रवाई

जबलपुर : करोड़पति ARTO और उसकी क्लर्क पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज,  हो सकती है जल्द निलंबन की कार्रवाई

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर ARTO संतोष पाल के यहाँ EOW के छापे के बाद हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया है, संतोष पाल पिछले लंबे समय से विवादों में थे, EOW के छापे में ARTO के पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है जिसमें 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान के साथ ही कई और मकान और फार्म हाउस सामने आए है। वही इस मामलें में बताया जा रहा है कि ARTO को पहले ही छापे की भनक लग गई जिसके बाद ARTO की कलर्क पत्नी रेखा पाल जेवर और नकदी सहित और कई संपत्तियों के दस्तावेज लेकर फरार हो गई थी। लेकिन मौके पर मौजूद EOW के अधिकारियों की चेतावनी के बाद रेखा पाल घर वापस पहुंची लेकिन खाली हाथ, फिलहाल अब तक की जांच में EOW की टीम को ARTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650% ज्यादा है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें…. नाराज वन अधिकारियों – कर्मचारियों ने DFO ऑफिस में जमा कराये हथियार, कही बड़ी बात

ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्रप्रताप सिंह राजपूत के अनुसार आरटीओ संतोष पाल व उनकी पत्नी रेखा पॉल वे भी आरटीओ आफिस में लिपिक के पद पर पदस्थ है, दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मिलने की शिकायत पर जांच करते हुए दबिश दी गई, बुधवार देर रात दी गई दबिश के बाद गुरुवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने जांच कार्यवाही शुरु की, जिसके चलते जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम को 16 लाख रुपए नगद, सोने, चांदी के जेवर, शताब्दीपुरम स्थित मकान में बेसमेंट के अतिरिक्त तीन मंजिला आलीशान मकान का पता चला है, तीन स्थानों पर ईओडब्ल्यू द्वारा सर्च की कार्यवाही की गई।

ईओडब्ल्यू की टीम को करोड़पति आरटीओ संतोष पाल के बैंक खातों से लेकर अन्य निवेश किए जाने की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है, वहीं उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल का भी पता लगाया जा रहा है कि देर रात कहां गायब हुई है और अपने साथ कौन कौन सा सामान लेकर गई है, ईओडब्ल्यू की टीम ने आरटीओ संतोष पाल व उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”740743561″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews