
जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा छेड़ी गई मुहिम लगातार जारी है, इसी कड़ी में आज बरगी तहसील के बरबटी गांव में संचालित एक नमकीन फैक्ट्री में क्राइम ब्रांच (crime branch) और खाद्य विभाग (Food department) की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
यह भी पढ़े…MP : 48 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल, लक्ष्य पूरा करने मंत्री ने दिए ये निर्देश
आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच और खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब छापेमारी की तो फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नमकीन तैयार किया जा रहा था,लेकिन हैरत की बात ये थी कि जिस तेल में नमकीन बनाया जा रहा था, उस तेल को एक बार उपयोग करने के बाद फैक्ट्री संचालक द्वारा बार बार जलने के बाद भी तेल का इस्तेमाल कर नमकीन बनाया जा रहा था, इसके साथ ही नमकीन का स्वाद बढ़ाने के लिए अमानक चीजें मिलाई जा रही थी, जिस पर खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से छापा मार कर नमकीन और जला हुआ तेल जप्त किया है।
[dgv_vimeo_video id=”696497425″]
यह भी पढ़े…MP : सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, विभाग ने समितियों के लिए तय की लिमिट, मिलेगा लाभ
[dgv_vimeo_video id=”696497059″]
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरबटी गांव में न्यू भारत नमकीन नाम से नमकीन की फैक्ट्री संचालित हो रही थी,इस नमकीन फैक्ट्री के संचालक अमानक तेल और अन्य सामान का इस्तेमाल कर बनाने के साथ बेचने का काम किया जा रहा था,जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने के बाद कार्यवाई की गई है,फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमकीन और तेल के सैंपल जप्त कर जांच के लिए भेजे है।
