जबलपुर- आईजी और एसपी ने जानें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हालचाल

जबलपुर- आईजी और एसपी ने जानें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हालचाल

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना संक्रमण में कानून व्यवस्था संभाले हुए सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों की कुशलक्षेम जानने के लिए आईजी भगवत सिंह चौहान ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ विभिन्न चौराहों पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना। इस दौरान आईजी ने पुलिसकर्मियों को चने के पैकेट और पानी की बोतलें बांटी। आईजी ने पुलिस कर्मियों से पूछा कि उनके घर में सभी स्वस्थ है कि नहीं है, अगर किसी को कोई परेशानी हो तो खुलकर बताएं। आईजी ने कहा कोई भी परेशानी हो तो मुझे बताइये, किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं। उन्होने निर्देश दिए कि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कड़ाई से काम किया जाए। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

तस्कर वैभव जैन के पार्टनर प्रकाश साँखला को रायपुर से सागर लाया गया, जेल भेजा

आईजी-एसपी ने संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुये पेंटीनाका, गणेश चैक सदर, कटंगा क्रासिंग, बंदरिया तिराहा होते हुये रामपुर चैक, रामपुर चैक से वापस छोटीलाल फाटक, बस स्टैण्ड, मालवीय चैक बडी ओमती चैक होते हुये हाईकोर्ट चौक पर लगायी गयी व्यवस्था का जायजा लिया एवं इन चैकिंग प्वाईटों पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा करते हुये उनके एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये हौसला अफजाई की। उन्होने कहा कि ड्यूटी के दौरान हमेशा डबल मास्क या पुलिस लाइन से प्रदाय एन-95 मास्क एवं फेस शील्ड लगायें तथा समय समय पर हाथों को सैनेटाइज करते रहें। साथ ही द्वय अधिकारियों द्वारा चैकिंग प्वाइंट पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारियों को तथा गुजर रहे राहगीरों एवं रिक्शा चालकों को ओ.आर.एस. का पैकिट, मास्क, सैनेटाईजर, तथा चना, गुड एवं पानी की बॉटल भी प्रदाय किये गये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews