जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, होम गार्ड सैनिक और ड्राइवर 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

jabalpur

Jabalpur News : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कटंगा स्थित खनिज ऑफिस में पदस्थ होमगार्ड सैनिक और एक प्राइवेट ड्राइवर को 12000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ही कर्मचारी खनिज विभाग में पदस्थ जियोलॉजिस्ट ऑफिसर आईपीएस भदौरिया के पास तैनात थे।

यह है पूरा मामला

बता दें कि ग्राम भडरी निवासी गिरधारी लाल ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की थी कि कुछ दिन पहले खनिज विभाग की फ्लाइंग स्कॉट टीम ने अवैध रेत परिवहन के मामले में उनकी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया था। होमगार्ड सैनिक नंदलाल झरिया और प्राइवेट ड्राइवर विनोद कुमार ने गिरधारी लाल से कहा कि उसकी ट्रैक्टर ट्राली को छुड़वाया जा सकता है साथ ही पेनल्टी भी कम करवाई जा सकती है जिसके लिए उसे 15000 रुपए रिश्वत देने होंगे। बाद में दोनों के बीच सौदा 12000 रुपए में तय हो गया। पीड़ित गिरधारी लाल की ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से की।

jabalpur bribe

jabalpur

मंगलवार की दोपहर जैसे ही खनिज विभाग में पदस्थ नंदलाल और ड्राइवर विनोद कुमार कार्यालय के बाहर रिश्वत के रुपए ले रहे थे इस दौरान जबलपुर लोकल पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। खास बात है कि जिस दौरान लोकायुक्त की कार्यवाही हुई उसे दौरान असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट ऑफिसर अपने केबिन में ही मौजूद थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews