Jabalpur : राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, ये है पूरा मामला

Jabalpur : राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, ये है पूरा मामला

जबलपुर, संदीप कुमार। हाल ही महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President RAM Nath Kovind) दो दिवसीय दौरे पर जबलपुर-दमोह आए हुए थे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने खासा पुख्ता इंतजाम भी किए थे। लेकिन इस बीच राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक बड़ी चूक (security lapse) सामने आई है। होमगार्ड विभाग ने उस अधिकारी की ड्यूटी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में लगा दी जो कि पहले से ही मेडिकल छुट्टी पर चल रही थी।

प्लाटून कमाडेंट की लगा दी राष्ट्रपति कार्यक्रम में ड्यूटी
जबलपुर होमगार्ड की डिस्ट्रिक्ट कमाडेंट ने राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए करीब 200 से ज्यादा होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी में लगाया था वही प्लाटून कमाडेंट नेहा कार्तिकेय जो कि बीते 20 दिनों से मेडिकल छुट्टी में चल रही थी, डिस्ट्रिक कमाडेंट ने उनकी ड्यूटी भी राष्ट्रपति सुरक्षा में लगा दी। हालांकि प्लाटून कमाडेंट नेहा कार्तिकेय की ड्यूटी रिजर्व बल में लगा दी गई फिर भी कहा जा रहा है कि कही न कही राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर होमगार्ड में बड़ी लापरवाही बरती गई है।

ड्यूटी लिस्ट लगी हमारे हाथ
राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर जिन होमगार्ड जवान और अधिकारियों की ड्यूटी लगी थी वह लिस्ट एमपी ब्रेकिंग के हाथ लगी है। लिस्ट में साफ तौर पर देखा गया कि नेहा कार्तिकेय प्लाटून कमाडेंट जिनकी ड्यूटी भी रिजर्व बल में लगा दी गई जबकि नेहा कार्तिकेय मेडिकल अवकाश पर थी।

हमारे सवाल पर डिस्ट्रिक्ट कमाडेंट का ये जवाब
मेडिकल छुट्टी में चल रही प्लाटून कमाडेंट नेहा कार्तिकेय की ड्यूटी को लेकर जब हमने डिस्ट्रिक्ट कमाडेंट से बात की तो उन्होंने भी स्वीकार किया वह जबलपुर होमगार्ड में पदस्थ है और वर्तमान में मेडिकल लीव पर है। वहीं उनसे जब पूछा गया कि छुट्टी पर चल रहे अधिकारी की ड्यूटी लगाना ठीक है तो उस पर उनका कहना था कि वह रिजर्व बल में थीं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews