जबलपुर : आधा दर्जन से अधिक गुंडों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर परिजनों पर किया हमला

जबलपुर : आधा दर्जन से अधिक गुंडों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर परिजनों पर किया हमला

जबलपुर,संदीप कुमार। जिले के रांझी स्थित बापू नगर में 2 फरवरी की रात को आधा दर्जन से अधिक गुंडों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया,आरोपी तलवार,बेसबॉल, डंडे एवं रॉड से लेश होकर डॉक्टर के घर पहुंचे और परिजनों पर हमला कर तोड़फोड़ भी कर दी, सरेआम गुंडगर्दी की यह वारदात स्थानीय लोगो ने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर उसे पुलिस को सौप दिया, फुटेज के आधार पर मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस ने 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है,जबकि दो फरार बताये जा रहे है।

यह भी पढ़े…मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा! पदोन्नति पर आई बड़ी अपडेट

इधर घटना के बाद से डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है, रांझी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है, रांझी थाना प्रभारी विजय परस्ते ने बताया की बापू नगर निवासी साधना मिश्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके पति डॉ के.के मिश्र का बापू नगर में क्लीनिक है, मकान के बाजू में नितिन सोनकर का मकान है, जिससे उनका पुराना विवाद चल रहा है, 2 फरवरी की रात को जब डॉ का परिवार घर पर था तभी नितिन सोनकर, बच्चा उर्फ सुजल सोनकर, रेहान सोनकर, टार्जन सोनकर, हरीश एवं एक अन्य हाथ में तलवार, रॉड एवं डंडा लेकर जबरदस्ती घर में घुस आए, गुंडे गाली-गलौज करने लगे, नितिन सोनकर ने लोहे की रॉड से डॉ के परिजनों पर हमला कर दिया, बच्चा सोनकर ने डॉक्टर की पत्नी के पैर में बेसबॉल का डंडा मारते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी, घर में रखी बाइक तोड़ते हुए नाली में फेंक दी,पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

[dgv_vimeo_video id=”673121972″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews