Jabalpur News : EOW ने 12 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज, करोड़ों रुपये की जमीन के हेर-फेर का है मामला

Jabalpur News : EOW ने 12 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज, करोड़ों रुपये की जमीन के हेर-फेर का है मामला

Jabalpur News :  गोरखपुर तहसील के रामपुर के पास स्थित करोड़ों रुपए की जमीन बेचने के मामले में राजेश सिलास की शिकायत पर जांच के बाद जबलपुर ईओडब्ल्यू ने 12 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामला मेथाडिस्ट चर्च की बेशकीमती जमीन से जुड़ा हुआ है।

भू माफिया के साथ मिलकर चर्च की बेशकीमती जमीन बेचने का आरोप 

जानकारी के मुताबिक मेथाडिस्ट चर्च की बेशकीमती जमीन को चर्च के पदाधिकारियों द्वारा भू माफियाओं के साथ मिलकर भूमि का प्रकार बदलकर भूमि को कम दाम में बिक्री कर राज्य शासन एवं ट्रस्ट को अनुचित तरीके से आर्थिक रूप से हानि पहुंचाई गई। विक्रय के पूर्व चैरिटी कमिश्नर मुंबई से भी अनुमति नहीं ली गई, जो कि अनिवार्य थी।

जाँच के बाद EOW ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया 

जांच के बाद ईओडब्ल्यू जबलपुर ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33 /2023 धारा 420 467 468 471 120 बी भारतीय दंड संहिता का पंजीबद्ध किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें रवि थेडोर, जेपी कैनेलियस, मनीष गिडीयन, रवि प्रसाद, महेश कुमार दुदानी, रसमीत सिंह मल्होत्रा, रविकांत अग्रवाल, महेश कुमार ननकानी, घनश्यामदास ननकानी, महेंद्र सिंह गुजराल, मोनानगी डेनियल शामिल हैं।

जांच के दौरान EOW ने पाया कि ऐसे भू माफिया जो सांठगांठ कर भूमि की खरीदी बिक्री में शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं, राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं इनके विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews