
Jabalpur News : जबलपुर में सोमवार को एकलव्य छात्रावास में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चे बीमार हो गए थे। रात भर बच्चों का मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज चलता रहा। बच्चों के बीमार होने की सूचना जब परिजनों को लगी तो आज सुबह से ही एकलव्य छात्रावास में भीड़ लग गई। इधर छात्रावास की प्रिंसिपल गीता साहू के खिलाफ बच्चों ने धरना दिया और जमकर नारेबाजी भी की।
परिजनों ने लगाए आरोप
बच्चों के परिजनों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर खराब खाना परोसा गया जिसके चलते बच्चे बीमार हुए हैं। वही एक साथ 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने के बाद अब अधिकतर परिजन अपने बच्चों को लेकर घर जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अपने बच्चों को यहां पर पढ़ने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं। बच्चों के परिजनों के हंगामा करने के बाद मौके पर तहसीलदार सहित गोरखपुर थाना पुलिस का अमला भी पहुंच गया। इसके साथ ही फूड सेफ्टी ऑफिसर ने किचन में रखें खाने के सैंपल इकट्ठे किए हैं।
कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
तहसीलदार का कहना है सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों के लिए खाना किसने बनाया और उसमें क्या-क्या मसाले डाला थे, यह सभी चीज जप्त की गई है। बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने के करीब 12 घंटे बाद जबलपुर कलेक्टर सौरभ सुमन मंगलवार की सुबह जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर यहाँ उपचार के लिये भर्ती एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों से भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। रामपुर छापर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कल सोमवार की रात भोजन करने के बाद पेटदर्द और कुछ को उल्टी होने पर जिला अस्पताल, मेडिकल और समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भर्ती होने के बाद से ही छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुये थे। सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य अब ठीक है, उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”865904738″]
कलेक्टर ने पीड़ित छात्र-छात्राओं से भेंट कर उनके हाल चाल जाने तथा चिकित्सकों से दिये गये उपचार की जानकारी ली। विधायक अशोक रोहाणी ने भी आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार के लिये बच्चों से भेंट की।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”865904416″]
