Jabalpur News : इंसानियत हुई शर्मसार, कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : इंसानियत हुई शर्मसार, कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर जिले के ओमती थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैवानियत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ हैवानियत दिखाते हुए बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी बेटा यहां पर भी नहीं रुका और वह मां के साथ लगातार बलात्कार करने लगा। लोक लाज के डर से डरी सहमी महिला ने यह बात किसी को भी नहीं बताई, लेकिन जब बेटा अपनी मां के साथ लगातार दुराचार करने लगा, तो मां के सब्र का बांध टूट गया, वह सीधे ओमती थाने पहुंची और पुलिस को सारी हकीकत बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे गोल्डी शिवहरे को दबोच लिया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने बताया कि महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर 30 वर्षीय गोल्डी शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हैवानियत कि जबलपुर से यह दूसरी ऐसी घटना सामने आई है, इसके पूर्व रांझी में अपनी दादी और चचेरी बहन के साथ लगातार दुराचार कर उसकी हत्या करने वाले दो भाईयों का मामला सामने आया था, लेकिन इस मामले में आरोपी ने हैवान को भी पीछे छोड़ दिया।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”836804772″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews