Jabalpur News : नर्मदा में हो रहा है अवैध खनन, पूर्व विधायक ने कलेक्टर को वीडियो देते हुए प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Illegal mining

Jabalpur News : जबलपुर की नर्मदा नदी में कई सालों से रेत का अवैध खनन हो रहा है, और प्रशासन है कि हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। प्रशासन एक तरफ जहां नर्मदा नदी में अवैध खनन पर रोक लगने की बात कह रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारी मशीनों से नर्मदा नदी में बेधड़क रेत का खनन किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

बरगी विधानसभा के पूर्व विधायक संजय यादव ने जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को अवैध खनन के वीडियो सौंपकर मांग की हैं, कि रेत खनन रोका जाए। पूर्व विधायक का कहना है कि प्रशासन, पुलिस और माइनिंग की मौजूदगी में ही अवैध खनन हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक के आरोप पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि तुरंत ही राजस्व विभाग सहित पुलिस और माइनिंग की टीम को जानकारी दी जा रही है। ऐसे लोग जो कि अवैध खनन कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

बरगी विधानसभा के पूर्व विधायक संजय यादव का कहना है कि चरगंवा थाने से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर नर्मदा में ही हाई-फाई डिवाइस लगाकर रेत निकली जा रही है। इतना ही नहीं बरगी के आसपास भी धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है। पूर्व विधायक संजय यादव के आरोप पर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी यह मामला उनकी जानकारी में आया है। तहसीलदार, माइनिंग और पुलिस की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध खनन जहां भी हो रहा है उसे तुरंत रोक कर कार्रवाई भी की जाए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”919109971″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews