Jabalpur News: जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी उप कुलसचिव को किया गया निलंबित

Jabalpur News: जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी उप कुलसचिव को किया गया निलंबित

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर। अपने काम के प्रति लापरवाही बरतने और पद का दुरुपयोग करते हुए सक्षम अनुमति के बिना लिए गए निर्णय के चलते मेडिकल यूनिवर्सिटी में पदस्थ उप कुलसचिव डॉ जे.के गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान डॉ गुप्ता मुख्यालय विश्वविद्यालय में ही रहेंगे, डॉक्टर जे.के गुप्ता के निलंबन की कार्यवाही कुलपति बी चंद्रशेखर ने की है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने को लेकर CM शिवराज से अपील

दरअसल डॉक्टर जे.के गुप्ता के खिलाफ लगातार विश्वविद्यालय से शिकायतें सीधे कुलपति बी चंद्रशेखर को मिल रही थी। जिसके चलते उन्होंने निलंबन की कार्यवाही की है। डॉक्टर जे.के गुप्ता आयुष विभाग से प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय आए थे। डॉक्टर जे.के गुप्ता का विश्वविद्यालय में पदस्थ अधिकारियों से भी आए दिन विवाद होता रहता था, जिसके चलते वह हमेशा से सुर्खियों में रहते थे।

यह भी पढ़ें – EPF मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 6 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

ऑनलाइन कामकाज और रिजल्ट में धांधली को किया था उजागर
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के पद पर पदस्थ रहे डॉ जे.के गुप्ता ने पिछले साल मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन कामकाज और रिजल्ट में हो रही धांधली को उजागर किया था। उस दौरान वह प्रभारी कुलसचिव के पद पर पदस्थ थे, इस मामले पर डॉ गुप्ता ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विश्वविद्यालय में परीक्षा रिजल्ट संबंधी काम करने वाली निजी माइंडलॉजिक कंपनी को टर्मिनेट भी कर दिया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews