Jabalpur News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा बदमाश, वीडियो वायरल

Jabalpur News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा बदमाश, वीडियो वायरल

Jabalpur News : जबलपुर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो जबलपुर के तिलवारा घाट का है जहां पर की एक युवक को पुलिसकर्मी जब सफेद कलर की कार में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं, उस दौरान यह वीडियो बना। वीडियो में युवक जोर से चिल्ला रहा है कि देखो मुझे पुलिस गिरफ्तार कर रही है और वह भी तिलवारा के पास से। सोशल मीडिया में जब यह वीडियो जमकर वायरल हुआ तो पुलिस भी अपना बयान इस मामले में सामने लाई है।

यह है पूरा मामला

जबलपुर पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी जिस युवक को पकड़ रहे हैं वह आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ तिलवारा, गढ़ा और संजीवनी नगर में मारपीट, अवैध वसूली और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम अंकित उर्फ बड्डू पटेल है जो कि बदमाश है और अपने साथ कई लड़कों को साथ में लेकर चलता थे। हाल ही में अंकित पटेल ने अपने साथी अमित पटेल, चिंटू पटेल और चेतराम पटेल के साथ मिलकर संजीवनी नगर में कटंगी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर जो कि एक कंपनी में सुपरवाइजर है उसे रोककर 20 हजार रुपए छीन लिए जिसकी शिकायत पुष्पेंद्र ने धनवंतरी नगर पुलिस चौकी में की थी।

पुष्पेंद्र की शिकायत के बाद से पुलिस लगातार अंकित उर्फ बड्डू पटेल की तलाश में जुटी हुई थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अंकित पटेल तिलवारा के पास घूम रहा है जिसके बाद धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सतीश झरिया अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और उसे जैसे ही बदमाश अंकित को पकड़ा तो उसके साथ वाले वीडियो बनाने लगे, अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews