Jabalpur News : अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News :  विधानसभा चुनाव को देखते हुए जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की है। गोरखपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 24 पेटी में 1200 पाव देशी शराब एवं 1 पेटी में 12 बॉटल अंग्रेजी शराब जब्त की है , जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख रूपए है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

कार में छिपाकर बेचने के लिए रखी थी अवैध शराब 

थाना प्रभारी गोरखपुर प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महानद्दा खालसा कॉलेज वाली गली में  अंदर की तरफ एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग भारी मात्रा में शराब रखे विक्रय करने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, महानद्दा खालसा कालेज के बाजू वाली गली में सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमाक एमपी 20 सीएल 4626 खडी दिखी जिसके अंदर ड्रायवर सीट पर ड्राईवर एवं ड्रायवर सीट के बाजू मे एक व्यक्ति तथा पीछे वाली सीट में 2 व्यक्ति बैठे तथा पीछे वाली सीट में कुछ कार्टून रखे दिखे।

पुलिस को देखकर तीन फरार, ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति गिरफ्तार 

कार में बैठे व्यक्ति पुलिस केा देखकर भागने लगे, 3 व्यक्ति संकीर्ण रास्ते का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर ड्रायवर सीट पर बैठे युवक को पकड़ लिया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अंशुमन विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड बीटीआई कालोनी बरेला बताया उसने भागने वालों के नाम सूरज बाबरिया निवासी संजयगांधी नगर बागड़ी मोहल्ला केण्ट , सागर बंसल निवासी ककरैया तलैया गोरखपुर, आदर्श ठाकुर निवासी गोरखपुर आर्य समाज मंदिर के पास बताये।

जब्त शराब की कीमत एक लाख रुपये, कटनी से लाये अवैध शराब 

कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में एक कार्टून में बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 12 बाटल एवं 14 कार्टून में 700 पाव देशी शराब तथा कार के पीछे वाली डिक्की में 10 कार्टून में 500 पाव देशी शराब के रखी मिली, जिसकी कीमत करीब 1 लाखरूपये बताई गई है, पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि सूरज बावरिया, सागर बंसल, आदर्श ठाकुर सूरज बाबरिया द्वारा कटनी से किसी व्यक्ति से बातचीत कर खरीदी है तथा शराब के कार्टून में चारों की बराबर हिस्सेदारी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews