चोरी का अजब गजब मामला, चोर ने सिलाई मशीन चुराकर रिश्तेदार के यहां बेचने पहुंचा

jabalpur crime news

Jabalpur News : जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत नगर निगम के सामने एक सिलाई दुकान में शनिवार की रात को अज्ञात चोर छत काटकर घुसे और दुकान में रखी करीब 20 सिलाई मशीन चोरी करके फरार हो गए। दुकान संचालक आन मोहम्मद ने रांझी पुलिस को इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई।

यह है मामला

बता दें कि रांझी थाना पुलिस चोरों की तलाश यहां कर रही थी तो वहीं चोर चोरी की सिलाई मशीन लेकर उसी दुकानदार के रिश्तेदार की दुकान पहुंच गए, जहां से मशीन चोरी की थी। चोरी की मशीन देखतें ही आन मोहम्मद के रिश्तेदार जावेद समझ गए कि ये हमारे ही परिवार वाले की दुकान से चोरी हुई मशीन है। जावेद चोर को अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करते है, पर चोर वहां ना रुकते हुए वहां से चले जाते है। चोरों की तस्वीरें गोहलपुर स्थित जावेद की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।

आन मोहम्मद का कहना है कि ये सभी लड़के करौंदी के रहने वाले है। इधर पुलिस का कहना है कि चोरों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”887331630″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews