Jabalpur News : ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, दो भाइयों ने एक युवक की चाकू मारकर की हत्या !

Jabalpur News : ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद, दो भाइयों ने एक युवक की चाकू मारकर की हत्या !

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में आज एक बार फिर चाकूबाजी (stabbing) की घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर दो युवकों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, आरोपियों ने ऑटो खड़ा करने को लेकर चाकूओं से गोदकर एक युवक की हत्या की है, आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Read More..इटारसी आरपीएफ बैरक में हुई फायरिंग, 4 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मृतक शेरू खान का लोडिंग ऑटो था, रोज की तरह ही वह अपनी निर्धारित जगह पर ऑटो खड़ा करता था, आज शाम भी इसी जगह पर आरोपी सोनू मोनू भी अपना सवारी ऑटो खड़ा कर रहे थे, जिसके लेकर शेरु का सोनू-मोनू से विवाद हो गया, इतना ही नहीं दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई, मारपीट होने के बाद शेरू अपने घर चला गया,वहीं आरोपी सोनू-मोनू भी चले गए। कुछ देर बाद पुनः शेरू अपने ऑटो के पास आकर खड़ा हो गया और तभी सोनू-मोनू उसके पास पहुँचे और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।

आरोपी मारते रहे शेरू को-तमाशबीन बनी रही जनता
मृतक शेरू के भाई ने बताया कि सोनू-मोनू के अलावा दो अन्य युवक भी थे पर उनका नाम नहीं पता, मृतक के भाई की माने तो आरोपी लोग शेरू के साथ मारपीट करते रहे और लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नही की,आरोपी शेरू की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More.. देवरी गौशाला का हाल-बेहाल, भूख-प्यास से तड़प कर गौवंशों की हो रही है मौत, निगम अधिकारी बने मौन !

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews