Jabalpur News : पेंशनर्स का जल सत्याग्रह, शिवराज सरकार को दी ये चेतावनी

Jabalpur News :  पेंशनर्स का जल सत्याग्रह, शिवराज सरकार को दी ये चेतावनी

जबलपुर, संदीप कुमार। चुनावी समर में अब सीनियर सिटीजन (पेंशनर) भी शिवराज सरकार को अपनी मांगों को लेकर चेता रहे है। जबलपुर में आज पेंशनर्स एसोसिएशन ने नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में जल सत्याग्रह किया (Water Satyagraha of pensioners) और शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी पांच सूत्रीय मांगों पर विचार नही किया जाता है तो आने वाले समय मे पेंशनर्स एसोसिएशन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

वर्षों तक सरकारी दफ्तरों में सेवा में देने वाले सीनियर्स सिटीजन का कहना है कि हम लंबे समय से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से बात कर रहे हैं पर उनका इस और कोई ध्यान ही नहीं है। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचपी उरमलिया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हमेशा से हम पेंशनरों की उपेक्षा करती आ रही है।

ये भी पढ़ें – MP News : शिक्षकों की दूसरी पदस्थापना सूची जारी, DEO को मिले निर्देश, 18 जून तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य

सरकारी सेवा से रिटायरमेंट हुए कर्मचारियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें भी केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता सहित एरियर्स और 05-05 लाख रुपये की निःशुल्क मेडिकल सुविधा दी जाए। पेंशनर्स एसोसिएशन अपनी मांगों  को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रही है लेकिन सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया पर अब हम चुप रहने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें – सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर सरकार का बड़ा आदेश, इस तारीख से होगी प्रतिबंधित

पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आज अपने साथियों के साथ मिलजर नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह किया और चेतावनी दी है कि अब भी अगर सरकार नही जागी तो हम अपने आंदोलन को और तेज करेंगे, भले ही इसके लिए हमे किसी भी हद तक जाना पड़े।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस के प्रदर्शन पर नरोत्तम मिश्रा ने दिखाया आईना, राहुल गांधी पर कहीं बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews