Jabalpur News : शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन, पुलिस ने की अभद्रता

Jabalpur News : शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन, पुलिस ने की अभद्रता

Jabalpur News : जबलपुर के चेरीताल में रहने वाली सैकड़ों महिलाओं ने अपने-अपने घरों का काम छोड़ सड़कों पर उतरकर हंगामा कर दिया, महिलाएं इस बात से नाराज है कि सरकार ने आहते ती बंद कर दिए पर शराब दुकान खोलकर रखी है, जिसके कारण अब उनके पति घर पर ही शराब पी रहें है, जिसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। जबलपुर के चेरीताल में रहने वाली महिलाओ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शराब दुकान के सामने जमकर हंगामा किया, इस दौरान पुलिस से महिलाओं की झड़प भी हुई। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

महिलाओं ने लगाए आरोप

महिलाओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट कि और उन्हें पकड़कर गिरफ्तार किया। जबलपुर चेरीताल मे शराब दुकानों के विरोध मे हंगामा करने वाली महिलाओ का कहना है सरकार अब अहाते बंद करवाकर घरों मे शराब पिला रही है जो ना बिगड़ने वाले बच्चे है वो इन्हे देखकर बिगड़ जाऐंगे। कल तक पति छिपकर अहाते मे शराब पीते थे वो अब घर मे बैठकर बच्चो के बीच शराब पी रहे है। चेरीताल निवासी महिला गीता का कहना है कि अगर ऐसी सरकार जो कि घर में बैठाकर शराब पिला रही है तो हमें ऐसी सरकार नही चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”815636248″]

महापौर ने पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

शराब दुकान के खिलाफ मे महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता को लेकर जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू भी मौके पर पहुंचे। महापौर का आरोप है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओ के साथ मारपीट की जो कि बहुत ही निंदनीय है। महापौर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए अब कलेक्टर और पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाऐगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”815637422″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews