
Jabalpur News : जबलपुर जीआरपी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का सामान और नगद राशि बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1 लाख रुपए मूल्य का सामान जब्त किया है। बरामद सामान में चांदी की बिछिया, पायल, चांदी के कड़े, तीन मोबाइल फोन और कुछ नगद रकम शामिल है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से…
चोरी का सामान बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान साजन उर्फ सलीम के रुप में की गई है। वह बेलबाग इलाके में रहने वाला एक सफाई कर्मी है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान और नगद राशि बरामद की है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से एक सेना के जवान का पर्स चोरी किया था। पर्स में रखे एटीएम कार्ड से उसने 69,000 रुपये निकाले। पहले उसने रेलवे स्टेशन के पास एक एटीएम से 500 रुपये निकाले और फिर लकड़गंज इलाके में एक और एटीएम से 68,500 रुपये निकाले। इन पैसों से उसने चांदी के जेवर खरीदे।
पूछताछ जारी
वहीं, पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सके, जिससे यह पता चल सके कि आरोपी ने और कितने अपराध किए हैं।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

