
Jabalpur News : जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह सभी आरोपी झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जोकि जबलपुर में रहते थे। जिनके पास से 67 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 65 एटीएम कार्ड और कई बैंक की पासबुक भी जब्त की है। साथ ही सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें यहां…

मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, ग्वारीघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा गेम संचालित कर रहे हैं। जानकारी मिलती ही थाना प्रभारी के साथ पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पूछताछ में खुलासा होने पर बाकि आरोपियों को भी दबिश देकर पकड़ लिया गया, जिनमें मुख्य आरोपी दीपेश धनवानी है जोकि सभी को इस काम पर रखा था। इसके लिए वह हर महीने उन्हें 15 से 20 हजार रुपए सैलेरी भी देता था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
इस गिरोह के तार महादेव एप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में यह संभव है कि मध्य प्रदेश में भी महादेव एप की एंट्री हो चुकी है। बता दें कि इस घटना को पिछले चार महीने से अंजाम दिया जा रहा था। ऐसे में सभी को पूछताछ के लिए रिमांड में लिया है। उम्मीद है कि इसमें और कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है- सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
[dgv_vimeo_video id=”921045320″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

