Lok Sabha Election 2024: जबलपुर बीजेपी उम्मीदवार की नामांकन रैली में बोले मंत्री प्रह्लाद पटेल, “महाकौशल की छिंदवाड़ा सीट हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती”

Prahlad Patel

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया के आखिरी दिन जबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार आशीष दुबे ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि महाकौशल की छिंदवाड़ा सीट हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस बार छिंदवाड़ा में हम कमल जरूर खिलाएंगे।

अमर्यादित भाषा कांग्रेस को पूरी तरह से ले डूबी

मध्य प्रदेश शासन में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने नामांक रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर जो जय श्री राम नहीं बोल सके हैं, वही अब बीजेपी में आ रहे हैं। उनके दिल दिमाग में भी अब पूरी तरह से जय श्री राम का नाम छा चुका है। इसके अवलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि अमर्यादित भाषा और टिप्पणी ही कांग्रेस को आज पूरी तरह से ले डूबी है।

Jabalpur

सीएम मोहन समेत 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल

बीजेपी उम्मीदवार आशीष दुबे की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित पंचायत मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और जबलपुर जिले के सभी सातों विधायक शामिल रहे। बीजेपी उम्मीदवार की नामांकन रैली जबलपुर शहर के शहीद स्मारक से शुरू हुई है जोकी कलक्ट्रेट में जाकर संपन्न होगी। वहीं बीजेपी की नामांकन रैली में 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

जबलपुर में बीजेपी के पक्ष में दिख रहा माहौल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि वे इस बात से बेहद खुश है की जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल दिख रहा है। जबलपुर पहले से ही भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है और इस बार भी माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही दिख रहा हैं।

Jabalpur

नामांकन के वक्त सीएम समेत कई नेता रहे मौजूद

जबलपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष दुबे ने नामांकन दाखिल कर दिया। आपको बता दें इस मौके आशीष दुबे के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल रहे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews