विश्वविद्यालय में नकाबपोश बदमाशों ने दो सुअर मार बम फेंके, मचा हडकंप

विश्वविद्यालय में नकाबपोश बदमाशों ने दो सुअर मार बम फेंके, मचा हडकंप

Jabalpur News : जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने केंटीन में एक के बाद एक दो सुअर मार बम पटके। बम फटने से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया छात्र यहां-वहां भागने लगे ।

पुलिस ने बरामद किय एक जिंदा बम 

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मिले एक जिंदा बम को बरामद करते हुए बाइक सवारों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक बम फटते हुए भी दिखाई दिया।

NSUI नेता का दावा, उस पर हुआ है हमला 

एनएसयूआई के उपाध्यक्ष अदनान अंसारी का कहना है कि संभवतः उसके ऊपर यह हमला हुआ है। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष ने कहा कि वह किसी काम से विश्वविद्यालय आया था और जब अधिकारी नहीं मिले तो वह कैंटीन आ गया जैसे ही वह कैंटीन के अंदर गया तभी पीछे से एक के बाद एक दो बम पटके गए जिसमें एक फट गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

इधर सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से एक जिंदा बम को बरामद किया गया है वहीं एक बम फट गया है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”799043764″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews