MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की कई घोषणा, प्रदेशवासियों को जल्द मिलेगा इन सुविधाओ का लाभ, जाने

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की कई घोषणा, प्रदेशवासियों को जल्द मिलेगा इन सुविधाओ का लाभ, जाने

जबलपुर, संदीप कुमार। आज यानि 31 मई 2022 को जबलपुर में नई फ्लाईट्स का इनॉगरेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) ने कई ऐलान किए, जिसका लाभ आमजन को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कहा शहरों में फ्लाइट कनेक्टिविटी से शहरों में औद्योगिक क्रांति आयेगी। साथ ही 412 करोड़ रुपए की लागत से 8 माह नया रनवे और नई टर्मिनल बिल्डिंग तैयार होगी। पिछले 6 सालों का हिसाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा की उड़ान योजना के तहत बीते 6 सालों में 1 लाख 90 हज़ार फ्लाईट्स चली और 1 करोड़ लोगों को हवाई यात्रा का लाभ उठाने का मौका मिला।

यह भी पढ़े… MP : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, रोडमैप तैयार कर किया जाएगा लागू, आंगनबाड़ियों के लिए निर्देश

सिंधिया के मुताबिक उनके प्रभार संभलाने के बाद जबलपुर के फ्लाइट ऑपरेशन में 65% की वृद्धि हुई। साथ ही 50% वृद्धि के साथ इंदौर आज 20 शहरों से जुड़ा। उनका कहना है की जब उन्होंने प्रभार की जिम्मेदारी ली थी तब भोपाल 94 फ्लाईट्स चलती थी, जिसके बाद अब 200 फ्लाईट्स से 12 शहरों से भोपाल जुड़ चुका है। इतना ही नहीं आज ग्वालियर 94 फ्लाईट्स से 8 शहरों से जुड़ चुका है। सिंधिया के मुताबिक 10 महीने पहले एमपी में हर हफ्ते 554 फ्लाइट उड़ान भरती थी, लेकिन अब 926 फ्लाईट्स है। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की,’ डुमना एयरपोर्ट में जल्द 1लाख 10 हज़ार वर्गफुट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी। सिंधिया ने कहा, “हम चाहते हैं जबलपुर का एयरपोर्ट जल्द बने अत्याधुनिक”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews