MP Olympic Association: रमेश मेंदोला को अध्‍यक्ष की जिम्मेदारी, दिग्विजय सिंह बने सचिव

mp Olympic Association

जबलपुर, संदीप कुमार। इंदौर के बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला (BJP MLA Ramesh Mendola) को एक बार फिर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ (MP Olympic Association) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) को उपाध्यक्ष और दिग्विजय सिंह ओलंपिक संघ के सचिव बने है।यह कार्यक्रम जबलपुर के होटल गुलजार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े.. अब आंदोलन की राह पर MP के बिजली कर्मचारी-अधिकारी, मांगे पूरी ना होने से नाराज

दरअसल, मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आज ओलंपिक संघ(MP Olympic Association) के चुनाव हुए, जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया है। इस बार मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के चुनाव की यह पूरी प्रक्रिया जबलपुर में हुई है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और पूर्व महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ओलंपिक संघ के संरक्षक नियुक्त किए गए हैं, तो वही इंदौर के रमेश मेंदोला को मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

खास बात ये है कि रमेश मेंदोला पिछले तीन कार्यकाल से संगठन के अध्यक्ष हैं और एक बार फिर यह पद उनके हिस्से आ गया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को ओलंपिक संघ का सचिव नियुक्त किया गया है साथ ही जीतू जिराती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, आज सभी निर्विरोध रूप से चुने गए ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों का आगामी 3 साल तक कार्यकाल रहेगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र का मौसम बदला, इन जिलों में आज भारी बारिश के आसार

खास बात यह है कि आज चुनी गई ओलंपिक संघ की पूरी कार्यकारिणी को एक बार पुनः संघ में मौका देते हुए रिपीट किया गया है। गौरतलब है कि इस बार की मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ की सभा जबलपुर में रविवार को आयोजित की गई थी जिसमें कि कई दिग्गज लोग सुमार हुए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews