अन्न उत्सव पर सियासत: कांग्रेस ने किया सरकार पर हमला, कही बड़ी बात

कांग्रेस

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आज शनिवार को आयोजित अन्न उत्सव पर कांग्रेस आग बबूला है।  कांग्रेस आरोप लगा रही हैं कि मध्यप्रदेश सरकार उत्सव मनाकर गरीबों का मजाक है।

मध्यप्रदेश सरकार के अन्न उत्सव कार्यक्रम को लेकर बरगी से कांग्रेस विधायक ने सवाल उठाए हैं, कांग्रेस विधायक ने कहा कि गरीबों के मजाक का उत्सव है ये अन्न उत्सव। विधायक ने कहा कि अपनी विधानसभा के सहजपुर गांव में पहुंचा तो वहां लोगों ने बताया कि उन्हें एक परचा दिया गया था जिसमें लिखा था कि दाल-चावल मिलेगा लेकिन उन्हें गेहूं भी ऐसा मिला कि उसकी रोटी बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – आपदा में काजू बादाम पर सियासत: भाजपा ने की तस्वीरें वायरल, कमलनाथ पर कसा तंज

कांग्रेस विधायक ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अन्न उत्सव के नाम पर गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों को थैले में रखकर मिट्टी से भरा गेहूं दिया जा रहा है। जबकि लोगों के घरों तक जो परचे पहुंचाए गए हैं उसमें दाल देना अंकित है। थैले के स्थान पर सरकार दाल दे देती तो गरीबों का हित होता। भाजपा सरकार और नेता सिर्फ दिखावा करने के लिए ऐसा कार्यक्रम कर रहे हैं, उन्हें गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें –MP Flood: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन 12 मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

इधर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने भी अन्न उत्सव योजना पर कई सवाल खड़े कर दिए।  उन्होंने कहा कि एक तरफ जहाँ सरकार कोरोना महामारी का हवाला दे रही है तो वहीं दूसरी ओर उत्सव मनाने में जुटी हुई है।  उन्होंने कहा कि अगर उत्सव मनाना है तो जनता का बिजली बिल माफ कर उत्सव मनाएं, उत्सव मनाएं पेट्रोल-डीजल का वेट टेक्स कम करके, आप बच्चों की फीस भरकर उत्सव मनाएं तब तो समझ में आता है कि आम जनता के हितैषी हैं, आप पाँच किलो चावल-पाँच किलो गेंहू बांटकर आदमी के ऊपर कौन सा एहसान कर रहे हैं ये समझ से बाहर है।

ये भी पढ़ें – Jabalpur news: एक तरफ क्षेत्र में थी बिजली गुल, उधर लाइन मैन ड्यूटी छोड़ खेल रहे थे जुआ, Video Viral

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews