Sex Racket: देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, पांच युवतियों सहित 10 गिरफ्तार

sex racket

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने देह व्यापार (sex racket, prostitution) का भंडाफोड़ करते हुए विजय नगर के पास एक किराए के मकान पर छापा मारते हुए पांच युवतियों सहित एक महिला और चार युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त पांच युवतियों को जहां शेल्टर हॉउस भेज दिया है तो वहीं महिला और चार अन्य युवकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि विजय नगर में प्रजापति का तीन मंजिला मकान है जो कि किराए पर दिया हुआ है। किराए से मकान लेने वाला संजय तिवारी और उसके साथी अनैतिक कामों में लिप्त है। यहां पर रोजाना लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है।

सूचना मिलने के बाद बीती रात पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो देह व्यापार संचालित करने वाला संजय तिवारी, आजाद पटेल उसकी पत्नी रोशनी पटेल, निखिल और साहिल मिले, वहीं दूसरे कमरे में पांच युवतियों भी थी। पुलिस को घर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि देह व्यापार में लिप्त लड़कियां दूसरे शहरों से आकर देह व्यापार किया करती थी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews