
Jabalpur News : देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों कुश्ती के खिलाड़ियों ने फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए, खिलाड़ियों ने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरद सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। खिलाड़ियों के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए जबलपुर में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि तकरीबन 11 घंटे तक खिलाड़ियों की तमाम बातें और उनके आरोपों को सुना गया, इसके बाद भारत सरकार ने निर्णय लिया कि रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को हटा दिया जाए।
5 सदस्य टीम गठित
उन्होंने बताया कि बृजभूषण शरण सिंह का अब रेसलिंग फेडरेशन में किसी भी तरह का दखल नहीं होगा इसके अलावा खिलाड़ियों के आरोपों की जांच करने के लिए 5 सदस्य टीम भी बनाई गई है जिनका नेतृत्व मेरीकॉम करेंगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की माने तो खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए थे उन आरोपों को भारत सरकार ने गंभीरता से लिया है इसी वजह से देश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सीनियर अधिकारियों की टीम गठित कर इस पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”791850355″]
टीम करेगी 1 माह में अपनी जांच रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि यह टीम 1 माह में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी उसके बाद फिर सरकार अपना अगला निर्णय लेगी। वही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह फैसला बीसीसीआई का होता है पर यह भी सही है कि खेल के नाम पर भी पड़ोसी देश आतंकवाद फैला रहा है जो कि देश हित में नहीं है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”791850653″]
[dgv_vimeo_video id=”791852513″]
