VIDEO: खरीदारी करने आई महिला बनी ‘चोर’, उड़ा लिए सोने के गहने, घटना CCTV में कैद

VIDEO: खरीदारी करने आई महिला बनी ‘चोर’, उड़ा लिए सोने के गहने, घटना CCTV में कैद

जबलपुर, संदीप कुमार। चरगवां में सोने चांदी की खरीदारी करने आई एक महिला और दो लड़कियो ने पलक झपकते ही दुकान मालिक को झांसा देकर सोने के गहने चुरा लिए। चोरी की हुए जेवरातों कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। चोर की ये करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गई। दूकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दुकानदार को अपनी बातों में उलझा रही है और इसी का फायदा उठाकर दूसरी महिला जेवरात चुरा रही है। वहीं तीसरी लड़की दरवाजें पर नजर लगाए बैठी है। गहने चोरी होने के बाद दुकानदार महिलाओं को पकड़कर थाने ले गया।

Read More: DA और DR भुगतान से पहले शासन ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, किए 6 महत्वपूर्ण ऐलान

जबलपुर के चरगवां थाना अंतर्गत बिजौरी मे सृजल सोनी की सोने चांदी की दुकान है। दुकान पर खरीदारी करने आई एक महिला और दो लड़कियों ने पचास हजार से ज्यादा के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि महिलाओं के दुकान से जाने के बाद जब जांच की, तो एक कान के झुमके कम मिले। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखे।

Read More: MP Board: तैयार हो रहे 12वीं के परीक्षा परिणाम, स्कूल और छात्र 5 जुलाई तक पूरा करें ये काम

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि किस तरह तीनों महिलाएं मिलकर कान के झुमकों को चुरा रही है। दुकान के मालिक सृजल सोनी ने चोरी होने के बाद महिला और लड़कियों को तलाश करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद तीनों आरोपी महिला मिल गई। दुकानदार तीनों को पकड़कर थाने ले गया। चरगवां थाने में तीनों महिलाओ के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज करवाया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews